फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट से दो युवकों को उठा ले गए

Sat, 09 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट की बाला जी धाम कॉलोनी से इनोवा और स्कार्पियो कार में सवार 10-12 लोग दो लोगों को उठा ले गए। पहली बार आकर उन्होंने टैक्सी चालक विकास कुमार के बारे में पूछा था। शिकायत मिलने पर कैंट पुलिस आसपास के जिलों से जानकारी जुटाने में लगी है, लेकिन अभी तक सही बात का पता नहीं लगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम इनोवा और स्कार्पियो में सवार होकर आए लोगों ने आते ही विकास के बारे में जानकारी की। विकास शाहजहांपुर का रहने वाला हैं और पिछले तीन साल से कैंट की बाला जी धाम कॉलोनी में रहकर टैक्सी चलाते हैं। विकास के न मिलने पर दोनों कारें चली गईं। बाद में फिर से वही कारें आ गईं। उन्होंने विकास के बारे में फिर से पूछा तो जवाब मिला नहीं हैं। कहीं गए हुए हैं। इस दौरान विकास के घर के पास ही बैठे बुखारा रोड निवासी सनी उर्फ नितिन पटेल कांधरपुर गांव के नन्हें को उठाकर कार में डालकर ले गए। मोहल्ले के लोगों ने कारों को रोककर जानकारी करने की कोशिश भी की, लेकिन उन्हें किसी ने कुछ नहीं बताया। देर शाम को दोनों के परिवार वाले एसपी सिटी के यहां शिकायत करने पहुंच गए। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह और सीओ संतोष कुमार सिंह के अलावा एसपी सिटी खुद भी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि आसपास के जिलों से पता कराया जा रहा है। संभावना यही है कि किसी जिले की पुलिस दोनों को ले गई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें