फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 20 Aug 2017 11:48 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
मृतक के पिता रिटायर्ड फौजी सूरज सिंह से पूछताछ कर रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला लोको कालोनी में रविवार को घर में ही पूर्व फौजी के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रिंट लिए। पुलिस ने घटना पर संदेह जताया है।
विज्ञापन


मूल रूप से पड़ोसी जिला मैनपुरी के थाना कुरावली के गांव पहाड़पुर के रहने वाले सूरज सिंह सेना से नायक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका परिवार मौजूदा समय में फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भोलेपुर में लोको रोड पर मंदिर के पास रह रहा है। सेवानिवृत्त होने के बाद सूरज सिंह मुंबई में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर नौकरी कर रहे हैं। डेंगू होने पर वह 11 दिन पहले अपने घर आए थे। सूरज सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि रविवार को दोपहर दो बजकर 5 मिनट पर उनका बेटा आनंद उर्फ रामू (34) घर पर मौजूद था।

पिता ने बताया कि बेटे आनंद ने उसे बीमारी की हालत में मुंबई जाने से मना किया। उसकी बात न मानने से नाराज होकर आनंद ने आत्मघाती कदम उठा लिया और नाराज होकर कमरे में जाकर तमंचे से कनपटी में गोली मार ली। घायल अवस्था में परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आनंद कुमार के परिवार में पत्नी रीना, बेटा मयंक (10) और बेटी रितु (8) है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मृतक के पिता सूरज सिंह से पूछताछ की।
विज्ञापन


फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पहुंचकर तमंचे से फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी रो-रोकर कई बार बेहोश हो गई। एसएसआई दीपक कुमार और कर्नलगंज चौकी इंचार्ज अनिल भदौरिया ने बताया कि मौके पर सामान बिखरा पड़ा मिला है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

गांव में रहकर खेती-किसानी कर रहा था आनंद
फर्रुखाबाद। रिटायर्ड फौजी का बेटा आनंद गांव में रहकर खेती-किसानी का काम करता था। पिता सूरज सिंह ने उसकी पत्नी रीना के लिए मसेनी में प्लाट खरीदकर मकान बनवा दिया था। इसमें वह अपने दो बच्चों के साथ रहकर बच्चों को पढ़ा रही थी। वह खुद लोको रोड पर किराए के मकान में रह रहा है। उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं। आनंद रविवार को गांव पहाड़पुर से आया। इसके बाद लोको रोड पर उसके यहां पहुंचा।
विज्ञापन


भांजी बोली, मामा ने खुद को गोली मारी
फर्रुखाबाद। घटना के वक्त मृतक की मां व भांजी मिक्की (15) घर पर मौजूद थीं। मिक्की ने पुलिस को बताया कि मामा आनंद ने उसके सामने खुद को गोली मारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें