फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान फायरिंग, तीन घायल

Tue, 18 Sep 2018 12:06 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
घायल उमेश बाथम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मटकी फोड़ कार्यक्रम के समय हुई सोमवार को फायरिंग से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। दो लोगों को नाला मछरट्टा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एएसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर, घायल ने रंजिश के तहत गोली मारने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिल्ली ख्यालीकूंचा मोहल्ले वालों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। सोमवार को मोहल्ले के लोग गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे। इससे पहले मोहल्ले वालों ने मटकी फोड़ का कार्यक्रम रखा था। यहां पर मोहल्ले के तमाम लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। मटकी फोड़ने के दौरान कुछ लोगों ने तमंचों से फायरिंग कर दी। इससे मोहल्ले के ही उमेश बाथम और उमेश कश्यप के अलावा पड़ोसी मोहल्ला नाला सिम्तसुमाल निवासी प्रीति पत्नी संतोष गोली लगाने से घायल हो गए।

इस घटना के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। उमेश बाथम और उमेश कश्यप को नाला मछरट्टा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहीं, महिला को उसके परिवार के लोग दूसरे नर्सिंग होम ले सूचना पर कोतवाल राजेश पाठक, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी लेखराज सरोज अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान उमेश बाथम ने पुलिस को बताया कि उसके भाई इच्छाराम की चार साल पहले कांशीराम कालोनी में हत्या कर दी गई थी। उसमें आठ लोग शामिल थे। डेढ़ महीना पहले ही दो लोग जमानत पर छूट कर आए। वह लोग समझौता के लिए दबाव बना रहे थे। घटना से पहले वह लोग मोहल्ले में दो बार दिखाई दिए थे। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में मामला हर्ष फायरिंग का लग रहा है। इसके साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें