मऊदरवाजा थाना इलाके के मोहल्ला हाता मझले खां भीकमपुरा निवासी साहिल
शुक्रवार को शहर के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां निवासी गुड्डू के घर गया
था। यहां पर इनमें कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसमें कोतवाली में एक
दूसरे के खिलाफ सूचना दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग के आरोप
में गिरफ्तार कर लिया। वहीं मोहम्मदाबाद कोतवाली के पिपरगांव निवासी
मुन्नालाल को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती
कराया गया।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांव अताईपुर कोहना निवासी
संतोष और रामनिवास के बीच देर रात बच्चों के बीच खेल-खेल में हुए विवाद में
मारपीट हो गई। इसमें संतोष, इनकी पत्नी रानी और दूसरी ओर रामनिवास गंभीर
रूप से घायल हो गए। संतोष ने जिलेदार और रामनिवास तो रामनिवास ने संतोष और
उसके पुत्र सुनील के खिलाफ जवाबी एनसीआर दर्ज कराई है।
उधर, मोहल्ला
इस्माइलगंज सानी निवासी दिनेश का अपने परिवारी कैलाश से बंटवारे को लेकर
विवाद चल रहा है। इसको लेकर कैलाश, गोविंद, बेचेलाल ने दिनेश के साथ मारपीट
कर दी। बेटी नीतू बचाने आईं तो उसे भी पीटा। घटना की सूचना पुलिस को दी
गई। पुलिस ने गोविंद को हिरासत में ले लिया। सूचना दर्ज कर ली गई। गांव
देवरामपुर निवासी विरजू को पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब समेत बंदी बनाया।
मारपीट में घायल हुए वृद्ध की मौत
मोहम्मदाबाद में
मारपीट में घायल वृद्ध की मौत हो गई। गांव नकटपुर निवासी लालजीत का एक
सप्ताह पहले गांव के ही रामऔतार, दिवारीलाल, करनसिंह से विवाद हो गया था।
इस पर हमलावराें ने लालजीत, उसके भाई तुलसीराम और डालचंद्र को मारपीट कर
घायल कर दिया था। लालजीत ने एनसीआर दर्ज कराई थी। शनिवार को डालचंद्र की घर
पर मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना मदनपुर चौकी प्रभारी हरपाल सिंह यादव
को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी ने
बताया कि परिवार के लोग पंचनामा के लिए तैयार नहीं हुए।