चोरी की योजना बनाते समय सात चोरों को स्वाट टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार
कर लिया। एक चोर पुलिस को चकमा देकर दूसरे साथी के साथ फरार हो गया। पूछताछ
के बाद पुलिस ने सर्राफा दुकानदार समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए चोरों ने कई चोरियां कबूलीं। पुलिस ने इनसे माल भी बरामद किया।
स्वाट
टीम प्रभारी ब्रजेश यादव को रविवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि सातनपुर
मंडी के पीछे कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर टीम ने स्थानीय
पुलिस को बुलाकर घेराबंदी शुरू कर दी। इसकी भनक पाकर चोरों ने पुलिस पार्टी
पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी हवा में फायर किए। टीम के मनोज यादव,
हिम्मत सिंह, रामगोपाल यादव समेत
अन्य पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर ली। इस
दौरान दो चोर फरार हो गए। पुलिस ने सात चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे
तमंचे और एक बाइक बरामद की। चोरों को पुलिस शहर कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ
में चोरों ने अपने नाम मोहल्ला तलैयाफजल इमाम निवासी श्यामू शुक्ला, मन्नी
दुबे, मोहल्ला अमीन खां निवासी सन्नी कठेरिया, मोहल्ला
अंडियाना निवासी
पूरन सक्सेना, सातनपुर निवासी बबलू कटियार, मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी अन्नू
शर्मा, पश्चिम रेलवे क्रासिंग निवासी नीरज कुमार बताए। इन्होंने शहर
क्षेत्र में कई चोरी और एक लूट कबूली है। जांच में पता चला कि शातिर चोर
श्यामनगर निवासी भीमा राजपूत और क्रिश्चियन फील्ड निवासी आनंद शर्मा फरार
हो गए। बरामद बाइक चोरी की
बताई गई। इसे भीमा चलाता था। इसके बाद पुलिस ने
मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी सराफा दुकानदार अशोक वर्मा, मोहल्ला
चीनीग्राम निवासी गगन वर्मा, मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी अनस को भी गिरफ्तार
कर लिया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी दिनेश कुमार पी ने वार्ता के दौरान
बताया कि पकड़े गए चोरों से माल और कुछ जेवर भी बरामद हुए हैं। यह लोग
सराफा दुकानदार अशोक वर्मा को चोरी के जेवर बेचते थे।
ये घटनाएं कबूलीं
गिरफ्त
में आए चोरों ने आवास विकास कालोनी निवासी गप्पू सरदार की बेवा गुरुमीत
कौर के यहां से चोरी की कबूल की। पुलिस ने इस मामले में 11 मोबाइल बरामद
किए। आवास विकास कालोनी निवासी पूर्व सैनिक की पत्नी सूरजमुखी से कुंडल और
अंगूठी लूट भीमा, श्यामू, गगन ने की थी। पुलिस ने कुंडल बरामद कर लिए।
बजरिया सालिगराम निवासी सोनू गुप्ता
के यहां हुई चोरी में झुमकी, चेन बरामद
की गई। शहर के मोहल्ला बढ़पुर निवासी कुमोदनी पांडेय के घर हुई चोरी में
कुछ ही जेवर बरामद किए गए। जेवर सराफा दुकानदार अशोक वर्मा को बेचे जाते
थे। इसके अलावा कुछ दिन पहले दुकानदार विकास राजपूत के दुकान पर फायरिंग
भीमा, बबलू और अन्य साथियों ने की थी।
आईटीआई, तिकोना चौकी प्रभारी की जांच के आदेश
शहर
की आईटीआई और तिकोना चौकी इलाके में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं को
एसपी दिनेश कुमार पी ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने तिकोना चौकी प्रभारी
श्रीकांत यादजव, आईटीआई चौकी प्रभारी रामजीवन यादव और यहां के सिपाहियों की
जांच के आदेश दिए हैं।