फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में गोली लगने से रसोइया की मौत

Sun, 03 May 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर में सिपाही के रसोइया की संदिग्ध हालात में गोली लगाने से मौत हो गई। रसोइया का शव थाने से चंद कदम की दूरी पर खेत में पड़ा मिला। एसपी विजय यादव ने मौके पर जाकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस आत्महत्या की कहानी बता रही है। परिजनों का कहना है कि हत्या की गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी राजेश बाथम (40) थाना राजेपुर में तैनात सिपाही मनोज यादव का प्राइवेट रसोइया था। वह दो साल से मनोज के साथ रह रहा था। उसका शव रविवार को तड़के थाने से 50 मीटर दूर रघुनाथ के खेत में पड़ा मिला। पास में 32 बोर का तमंचा पड़ा था। गर्दन पर गोली लगी थी। शव पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। एसओ श्रीकांत यादव फोर्स के साथ पहुंचे। जानकारी पर सिपाही मनोज भी पहुंच गया। पुलिस की सूचना पर मृतक

का भाई ब्रजेश कुमार, मां रामकीर्ति समेत परिवार के अन्य लोग मौके पर जा पहुंचे। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई। उधर, पुलिस आत्महत्या की बात कह रही थी। हालांकि वजह नहीं बता पा रही है। घटना की जानकारी पर एसपी विजय यादव, एएसपी रामभवन चौरसिया, सीओ सिटी वाईपी सिंह समेत आलाधिकारी हुंचे। इन्होंने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


पैनल से पोस्टमार्टम, सिपाही पर आरोप
शव का लोहिया अस्पताल में एक्सरे कराया गया। इसके बाद डा. ब्रजेश सिंह और डा. राजेश तिवारी के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गोली गर्दन को चीरती हुई पार निकल गई। वहीं पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। इन्होंने सिपाही पर हत्या का आरोप लगाया। हंगामा होने की जानकारी पर एसओ श्रीकांत यादव

आ गए। परिजनों की एसओ से रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर नोकझोंक हो गई। एसओ ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।  शव को डीसीएम पर रखवा कर पांचालघाट भेज दिया।

युवक को लगी गोली, कानपुर रेफर
संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। थाना मेरापुर के गांव नगला बीरवल निवासी सर्वेश यादव शनिवार को अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी उसे गोली लग गई और वह चीखकर गिर पड़ा। परिजन उसे कायमगंज सरकारी अस्पताल लेकर आए। यहां से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत चिंताजनक होने पर

उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एसओ सालिगराम वर्मा ने बताया कि शनिवार को घायल के भाई विपिन से परिवारी विवाद को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई थी। इस पर विपिन ने सर्वेश के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि  जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें