नई मंडी के पास प्रधानी के चुनाव को लेकर मारपीट करने व फायरिंग कर दहशत फै लाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष तीन की तलाश जारी है।
गुरुवार को जब तुलसी अड्डा निवासी संतसिंह यादव अपनी पत्नी विमला तथा पुत्र जितेंद्र के साथ स्कार्पियों से आ रहे थे। तभी बलभद्रपुर चौबिया निवासी सर्वेश पुत्र सियालाल ने नई मंडी गेट के सामने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कार रोककर उनके साथ मारपीट की। विमला व जितेंद्र घायल हो गए।
बाद में दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने फायरिंग भी की। संत सिंह ने इस संबंध में इकदिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्वेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।