फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों ने की युवक की हत्या

Tue, 21 Apr 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में चाचा और चचेरे भाइयों ने युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपियों की मां की दो साल पहले हत्या हो गई थी, जिसमें मृतक आरोपी था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं।  
विज्ञापन


कोतवाली के  गांव रूटौल निवासी नरवीर पुत्र शीशराम सोमवार शाम को गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में उसका शव पेड़ पर लटका मिला। पैंट और प्लास्टिक की रस्सी से बनाए फंदे पर उसका शव लटकाया गया था। सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने शव लटका देख

परिजनों को सूचना दी। इस पर नरवीर के पिता शीशराम, भाई उदयवीर सहित परिवार के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को दी तहरीर में मृतक के भाई उदयवीर ने अपने चाचा नेकराम और चचेरे भाइयों सुनील उर्फ अंजू, अनिल उर्फ मुशीर, उदयप्रताप उर्फ आजाद एवं सुधीर पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि नरवीर के साथ देर शाम आरोपी देखे गए थे। उसने पुलिस को यह भी बताया कि करीब
विज्ञापन


दो साल पहले उसके परिवार और उसके चाचा के परिवार के बीच नाली निकासी को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में नेकराम की पत्नी की मौत हो गई थी। इसी मौत का बदला लेने के लिए पिता-पुत्रों ने मिलकर उसके भाई नरवीर की हत्या कर दी और शव बाग में लटका दिया। फिलहाल आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं। सीओ एके रावत ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच रंजिश की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।

बदले में हुई हत्या से इलाके में सनसनी
रूटौल गांव में हत्या के बदले हत्या किए जाने की बात सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच शुरू हुआ खूनी खेल थमेगी या नया रुख लेगी। 15 मई 2013 को नेकराम और शीशराम के घरों के बीच जिला परिषद की ओर से सड़क निर्माण चल रहा था। इस दौरान पानी निकास के लिए बन रही नाली को लेकर विवाद हो

गया। मारपीट के बाद तमंचे तन गए थे। शीशराम के पुत्रों ने नेकराम के घर में घुसकर उनकी 55 वर्षीय पत्नी मालती देवी को गोलियों से भून दिया था। मालती के बेटे सुधीर ने शीशराम, उनके पुत्रों उदयवीर, नरवीर और लटूरी उर्फ शिवकु मार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नरवीर हत्या के दो महीने

बाद ही जेल से जमानत पर रिहा हो गया था। लटूरी अभी भी जेल में है। तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश रही हैै। मृतक के भाई उदयवीर ने बताया कि सोमवार को नेकराम के पुत्रों ने मुकदमे में समझौता करने के बहाने नरवीर को बुलाया। फिर उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।  दोनों के घर आमने सामने हैं। फिलहाल नेकराम के घर में ताला लटका है और परिजन फरार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें