फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-भाभी के बीच चले चाकू, दोनों घायल

Mon, 30 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ के मोहल्ला रंगसाजान में सोमवार को मौसेरे देवर और भाभी में विवाद हो गया। इस दौरान चाकू चलने से दोनों लोग जख्मी हो गए। देवर की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के बजरिया रामलाल निवासी विक्रम सिंह उर्फ चंकी सोमवार को सुबह करीब 11 बजे अपने मौसा अनिल वर्मा के पुत्र सुमित वर्मा उर्फ श्यामजी के घर मोहल्ला रंगसाजान फतेहगढ़ आया था। सुमित वर्मा दुकान पर गया था। पत्नी विनीता घर पर अकेली थी।
विज्ञापन


विनीता और मौसेरे देवर विक्रम सिंह का किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों में चाकू चलने से यह घायल हो गए। जानकारी मिलने पर सुमित वर्मा दुकान से घर आ गए।   घायल विनीता को नर्सिंग होम और विक्रम  को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।  सुमित वर्मा ने फतेहगढ़ कोतवाली में विक्रम सिंह उर्फ चंकी के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि विक्रम ने घर

आकर पत्नी से रुपयों की मांग की। उसके इनकार करने पर विवाद हुआ। चंकी ने पत्नी को चाकू से घायल कर दिया। मोहल्ले वालों के आने पर चंकी ने खुद अपने पेट में चाकू मार लिए। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें