हरियाणा रोडवेज की बस में महिला के साथ मारपीट
भिवानी से आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस में दो युवकों ने युवतियों से छेड़छाड़ कर दी। विवाद बढ़ने पर युवतियों ने दो युवकों को पकड़ कर पहले चप्पलों से पीटा फिर जीआरपी के हवाले कर दिया।
सोमवार को भिवानी से आ रही कालिंदी एक्सप्रेस की जनरल कोच में फिरोजाबाद से दो महिलाएं और दो युवतियां भोगांव आने के लिए बैठी थीं। इसी ट्रेन में सेना भर्ती में शामिल होने आए युवक भी बैठ गए। इन युवकों ने रास्ते में युवतियों से छींटाकशी शुरू कर दी।
पहले तो युवतियां शांत बैठी रहीं। जब युवक नहीं मानें तो महिलाओं ने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान युवतियों ने दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी चप्पलों से पिटाई करने लगीं। इससे कोच में अफरातफरी मच गई।
वहां पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी युवतियों का सहयोग किया। इस बीच मैनपुरी स्टेशन के आने पर युवतियों ने दोनों युवकों को प्लेटफार्म पर उतार लिया। शोरशराबा होने पर मैनपुरी जीआरपी मौके पर आ गई। युवतियों ने पकड़े गए युवकों को जीआरपी के हवाले कर दिया।
मैनपुरी जीआरपी एसओ अरुण कुमार ने बताया कि दो युवक पकड़े गए लेकिन युवतियों ने कोई तहरीर नहीं दी। वहीं फर्रुखाबाद एसओ राजेश दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी।
घटनास्थल मैनपुरी जिले का था। एक अन्य घटना में रिजर्व कोच एस 3 में कुछ भर्ती वाले युवक चढ़कर हंगामा करने लगे। यह देखकर कोच में मौजूद सैनिकों ने युवकों को पकड़ कर हड़काया। तब कहीं जाकर युवक शांत हुए।