फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 18 Jul 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में बाइक का कट लगने को लेकर दबंगों ने शुक्रवार की रात भाजपा नेता के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रेलवे रोड मुख्यमार्ग पर हुई फायरिंग से ईद की खरीददारी कर लौट रहीं महिलाओं और लोगों ने  दुकानों और मंदिर में छुप कर जान बचाई। घटना की सूचना एसपी दिनेश कुमार पी को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ
विज्ञापन


शनिवार को तहरीर दी। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  एक आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला गढ़ी कोहना नईबस्ती निवासी भाजपा नेता रमा कनौजिया का बेटा अनुभव उर्फ लव अपने भाई लक्की के साथ कार से रेलवे रोड पर मां के लिए मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे गया था। लौटते

समय नवग्रह मंदिर के निकट बीयर की दुकान के पास मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी अमित शर्मा उर्फ लाला कचौड़ी अपने कुछ साथियों के साथ खड़ा था। रोड पर जगह न होने के कारण कार का कट इन लोगों की एक बाइक में लग गया। इसको लेकर कहासुनी होने पर लव ने कार को आगे बढ़ा दिया। बाइक चालक कार का पीछा करने लगे । इन्होंने मोहल्ला
विज्ञापन


जटवारा तिराहा के आगे कार को घेर लिया। हमलावर लव के साथ  मारपीट करने लगे। जानकारी होने पर लव के समर्थक भी बाइकों से मौके पर पहुंच गए।  इस पर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मुख्यमार्ग पर फायरिंग से ईद की खरीदारी करने के लिए आई महिलाओं और रोजेदारों में भगदड़ मच गई। इन्होंने दुकानों और होटल में घुस कर अपनी जान बचाई।

10 मिनट फायरिंग, पुलिस गायब
मुख्यमार्ग पर करीब  10 मिनट तक फायरिंग होती रही। पुलिस को कुछ भी पता नहीं लगा। हमलावरों ने लव के एक साथी की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद अपनी बाइकों से तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। किसी के सूचना देने पर एसपी ने सीओ योगेश कुमार को फोर्स के साथ मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। कुछ ही समय में सीओ,

एसएसआई मेघनाथ सिंह, रेलवे रोड चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह यादव, पल्ला चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव मौके पर जा पहुंचे।  तब तक अधिकांश दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर जा चुके थे। जानकारी पर भाजपा नेत्री मौके पर आ गईं।  सीओ ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। शनिवार को लव ने मर चुके शातिर कुंदन के साथी मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी अमित शर्मा उर्फ लाला कचौड़ी, उत्कर्ष मिश्रा और नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

लाला कचौड़ी ने संभाली कुंदन की जरायम विरासत
नाला मछरट्टा निवासी शातिर कुंदन की हत्या के बाद लाला कचौड़ी ने  जरायम विरासत संभाल ली है। इस गैंग में कुंदन के अन्य साथी भी शामिल हैं। नाला मछरट्टा निवासी शातिर कुंदन यादव की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी। अमित शर्मा उर्फ लाला कचौड़ी इसका करीबी साथी था। इसके दर्जन भर साथी और थे। 15 जून की रात कुंदन की हत्या के बाद

इस विरासत को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे अमित शर्मा लोहाई रोड पर दहशत फैलाने के लिए हवा में एक फायर करता हुआ बाइक से फरार हो गया था। सुबह का समय होने के कारण कुछ लोग ही रोड पर थे। इसी दिन रात में भाजपा नेता के बेटे लव कनौजिया पर रेलवे रोड पर फायरिंग होने से यह बात तय हो गई कि कुंदन की जयरायम विरासत अमित शर्मा उर्फ लाला कचौड़ी ने संभाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें