चार दिन पहले पकड़े गए बाइक चोर की निशानदेही पर पुलिस ने उसके एक साथी को
हिरासत में ले लिया। चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। चार दिन पहले नगर
के मोहल्ला कुकीखेल निवासी राकिब खां ने बाइक चुरा कर भाग रहे चोर को
राहगीरों की मदद से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसने अपना नाम गांव
गऊटोला निवासी मुजमिल बताया था।
पुलिस ने इन चार दिनोें में उसकी
निशानदेही पर पांच बाइकें और बरामद कीं। वहीं उसके एक साथी कन्हैया पुत्र
जगवीर सिंह शाक्य निवासी गंाव इजौर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
एसएसआई हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि एक बाइक
रायपुर निवासी दिलशाद उर्फ
नेता के पास से बरामद हुई है। दो मुजमिल के घर से और दो कन्हैया के पास से
बरामद की गई हैं। कन्हैया पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उन्होंने बताया कि
बरामद की गई बाइकें स्टेशन और तहसील से चुराई गई थीं।