फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए बहू को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 05 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में मोटरसाइकिल और भैंस की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला। भाई ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। मौके पर सीओ कायमगंज और फोरेंसिक टीम भी पहुंची।
विज्ञापन


जिला शाहजहांपुर थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी दाताराम पुत्र जगपाल ने करीब 16 माह पहले बहन फूलन देवी की शादी विजयराज निवासी कंपिल थाना क्षेत्र के गांव होतेपुर का मजरा तारापुर भोयापुर के साथ की थी। दाताराम का आरोप है कि दहेज में बाइक और भैंस की मांग को लेकर ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित करने लगे। दो दिन पहले बहन ने

मोबाइल पर बताया कि दहेज के लिए ससुरालीजन उसे पीटते हैं। शुक्रवार शाम वह बहन की ससुराल पहुंचा तो उसकी हालत काफी खराब थी। बहन फूलन देवी ने बताया कि ससुरालीजनों ने दहेज के लिए उसकी जमकर पिटाई की। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। दाताराम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर शनिवार को सीओ कायमगंज एके रावत और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दाताराम की तहरीर पर पुलिस ने पति विजयराज, जेठ राकेश कुमार और इनकी पत्नी सोनी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने

विजयराज को हिरासत में ले लिया। एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विजयराज को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें