फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बेरहमी से पीटा फिर फंदे पर लटकाया, मौत

Mon, 06 Nov 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। शराब ने एक और घर उजाड़ दिया। नशे में धुत पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की फिर फंदे से लटका कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने से पहले हत्यारोपी ने बच्चों को पीट कर घर से भगा दिया था। वारदात को अंजाम देकर वह भाग निकला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पलनापुर गांव निवासी शाकिर अली ने करीब दस साल पहले बेटी शकील बानो (35) की शादी गांव के ही जहरुद्दीन के साथ की थी। मजदूर जहरुद्दीन शराब का लती था। उसके चार बच्चे बेटी हिना (9), सना (5), सन्ना (3) और बेटा सन्नू (7) हैं। वह कमाई का ज्यादा पैसा शराब पीने पर खर्च कर देता था, इस पार घर में आए दिन कलह होती थी और आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। बेटी हीना ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे नशे में धुत होकर पिता घर पहुंचा। घर पहुंचते ही मां व बच्चों को पीटने लगा। हीना के अनुसार पिता ने मारपीट कर चारों भाई बहनों को घर से निकाल दिया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। कमरे से कुछ देर तक मां के चीखने की आवाजें आती रहीं। कुछ देर बाद पिता कुंडी खोलकर बाहर निकले और भाग गए। 


बच्चे अंदर पहुंचे तो शकीला का शव फांसी के फंदे से लटक था, पैर जमीन को छू रहे थे। इस पर बच्चे चीखने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी व अन्य ग्रामीणों ने शकीला के पिता शाकिर अली, मां शरीफन व परिवार के अन्य लोग पहुंचे। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव फंदे से उतरवाया। शकीला के गले में तीन जगह रस्सी कसने के निशान थे। परिजनों और बच्चों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता शाकिर ने बताया कि दामाद आए दिन शकीला के साथ मारपीट करता था। रविवार दोपहर भी उसने मारपीट की थी। शोर सुनकर पिता ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया था। शाकिर की तहरीर पर पुलिस ने पति जहरुद्दीन, जेठ बबलू, देवर अशफाक, देवरानी काड़ी पत्नी शकरुद्दीन के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कंपिल। जहरुद्दीन शराब पीने का आदी था। वह अपने ज्यादातर कमाई शराब पर ही खर्च कर देता था। नशे में वह आए दिन किसी न किसी से विवाद भी करता रहता था। उसकी नशे की लब से परिवार के लोग परेशान रहते थे। इसके चलते परिजनों ने जहरुद्दीन को अलग कर दिया था। वह पत्नी और बच्चों के साथ अलग झोपड़ी बनाकर रहता था। परिवार के लोग उससे खास वास्ता नहीं रखते थे। जहरुद्दीन की बेटी हीना ने भी बताया कि परिवार के लोग अलग रहते थे। शकीला ने रात में पिता पर ही मारपीट करने की बात कही थी, इसके बावजूद शाकिर अली ने जहरुद्दीन के पूरे परिवार के नामजद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें