फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर से मारपीट कर 32 हजार व बैंक की चाबी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के कैशियर को शनिवार को देर शाम बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिया। घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



क्षेत्र के के गांव भोला नगला निवासी उदयवीर जहानगंज क्षेत्र के गांव जरारी स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में कैशियर पद पर तैनात हैं। शनिवार को वह ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में गांव कोटिया तिराहे के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

उन पर हॉकी से हमला कर दिया। दूसरे युवक ने उनकी जेब से 32 हजार रुपये व बैंक की चाबी निकाल ली और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कैशियर ने दूसरी बाइक से आगे चल रहे शाखा प्रबंधक प्रकाश नारायण चतुर्वेदी को फोन पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि बैंक कर्मियों से मदरसा की छात्रवृत्ति निकालने को लेकर विवाद है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मदरसा छात्रों की करीब 70 लाख रुपये छात्रवृत्ति आई है।

कैशियर से मारपीट कर 32 हजार व बैंक की चाबी लूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें