फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध देसी शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पुलिस ने उपमंडल हरोली के अमराली एवं लोअर भदसाली में अवैध देसी शराब की करीब 26 पेटियां बरामद कीं। पुलिस की अचानक कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया।

पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलते ही शराब माफिया गुप्त ठिकानों से इधर-उधर खिसक लिए। हरोली पुलिस ने अवैध शराब की खेप कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस थाना प्रभारी रमन चौधरी टीम के साथ अमराली में गश्त पर थे। एसएचओ रमन चौधरी की टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार अमराली में मारुति कार से अवैध देसी शराब की 10 पेटियां बरामद की। अवैध शराब के साथ पकड़े कार चालक की पहचान कुलविंद्र सिंह निवासी गांव भवानीपुर गढ़शंकर पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी विशेष कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लोअर भदसाली में एक मकान से 16 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर में छुपाई शराब बेचने की फिराक में था। इस दौरान पुलिस ने सूचना मिलते ही छापेमारी कर घर में छुपाई शराब की 16 पेटियां बरामद कीं। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ शिंकजा कस दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि नशे के कारोबारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी दिवाकर शर्मा ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं पर कोई नशे का कारोबार कर रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें