फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों से मारपीट में दो नामजद व 100 अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली चेकिंग के दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के खटकपुरा सिद्दीकी में बिजली टीम के साथ हुई मारपीट के मामले में सट्टा माफिया के पुत्र समेत दो नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को खटकपुरा सिद्दीकी मोहल्ला में बिजली विभाग के अवर अभियंता संदीप कुमार के नेतृत्व में बिजली कर्मचारी चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्लेवासियों ने टीम के साथ मारपीट कर दी थी। शाम को मोहल्ले की महिलाएं भी पेशबंदी में कोतवाली पहुंची थीं लेकिन कोई रिपोर्ट न होने पर वह लोग लौट गईं।

बताया जाता है कि देर शाम अवर अभियंता संदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सट्टा माफिया हसनैन के पुत्र सरताज, साबिर पुत्र अब्दुल कादिर निवासी खटकपुरा सिद्दीकी और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ बिजली कर्मियों से मारपीट कर बिजली चोरी रोको अभियान को असफल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बिजली चेकिंग टीम खटकपुरा सिद्दीकी मोहल्ला में शुक्रवार को चेकिंग कर रही थी। कुछ लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते पाए गए तो टीम ने इसका विरोध किया। सरताज और साबिर आदि लोगों ने अभद्रता करते हुए टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही जानमाल की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें