मायके में रह रही बहू की विदा न कराने को लेकर हुए विवाद में चिकित्सक से मारपीट कर क्लीनिक पर तोड़फोड़ कर दी गई। इस मामले में चिकित्सक ने बहू के पिता, चाचा व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज निवासी डा.जगदीश चंद्र गांव में ही क्लीनिक चलाते हैं। उनके बेटे की ससुराल जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज में है। विवाद के चलते बहू मायके में रह रही है।
इसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी है। गुरुवार देर शाम बहू के भाई इतेंद्र, पिता रामदीन व चाचा फूलसिंह क्लीनिक पर जा धमके। बहू की विदा न कराने को लेकर हुई कहासुनी के बीच मामला तूल पकड़ गया।
आरोप है कि बहू के परिजनों ने क्लीनिक पर तोड़फोड़ करने के साथ डा.जगदीश चंद्र से मारपीट की। बाद में धमकी देकर चले गए। डाक्टर ने तीनों आरोपियों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। विवेचना दरोगा नरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
मायकेवालों ने क्लीनिक पर की तोड़फोड़
बहू के भाई व पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज