फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिल से दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के एक गांव में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दाउद ने कई साल पहले उससे 1 लाख 30 हजार रुपये उधार लिए थे। बार-बार मांगने पर उसने उधार रुपये नहीं लौटाए और मांगने पर अभद्रता करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि अलग-अलग मोबाइल फोन से आरोपी उसे फोन कर अश्लील हरकतें भी कर रहा है और विरोध करने पर उसे गांव में नहीं रहने की धमकी देता है। आरोपी उस पर संबंध बनाने का दबाव देने लगा। लेकिन पीड़िता ने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे वह रंजिश रखने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 6 मार्च की रात आरोपी ने फोन कहा कि उसने पीड़िता की रसोई में आग लगा दी है। कुछ देर बाद सिलेंडर फटने वाला है। जब वह घर से बाहर आग बुझाने निकली तो आरोपी ने पीड़िता व उसकी बेटी से मारपीट करते हुए उसकी बेटी के गले से दो तोले की सोना की हसुली छीन ली विरोध करने पर उसे मारपीट करते हुए घर में ब3द कर दिया। आरोपी ने उससे मारपीट करते हुए कानों के कुंडल छीन लिए और उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता आरोपी तैयब और इब्राहीम ने भी आरोपी की मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें