फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन का अपहरण कर छात्रा से दुष्कर्म करने में सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी सहेली के भाई समेत सात लोगों पर बहन का अपहरण उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। एसपी के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने भोलेपुर क्षेत्र के मोहल्ला पीतम नगला निवासी धर्मराज उसके भाई धर्मेंद्र तथा अंकुर, शहर कोतवाली नरकशा निवासी राजू, मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट निवासी विलाल खां तथा फतेहगढ़ निवासी अतुल व वैभव के विरुद्ध एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि वह कुछ माह पहले अपनी सहेली के भाई की शादी में शामिल होने राजेपुर के गांव अंबरपुर गई थी। वहां सहेली के भाई धर्मराज से मुलाकात हुई। इस दौरान उसने उसके फोटो भी खींच लिए थे। इसके बाद धर्मराज उससे मिलने के लिए दबाव डालने लगा। इनकार करने पर उसने उसकी सात वर्षीय बहन को अगवा कर उसे बुलाया।

डर की वजह से वह एक दिसंबर को धर्मराज के बताए स्थान पर पहुंच गई। वहां धर्मराज, भाई धर्मेंद्र साथी अंकुर, राजू, विलाल, अतुल व वैभव मिले। वे उसे कार में बैठाकर अज्ञात स्थान पर कमरे में ले गए। तमंचे से धमकाकर धर्मराज ने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। उसके बाद उसे और उसकी बहन को राजेपुर के पास छोड़ दिया और धमकी दी कि यदि उसके बुलाने पर नहीं आई तो बहन का अपहरण कर लूंगा। पुलिस को सूचना दी तो वह वीडियो व फोटो वायरल कर देगा।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें