फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के खिमसेपुर गांव में अकेले रह रही डीएलएड छात्रा की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर चले गए।
विज्ञापन


शमसाबाद कस्बा निवासी अंजली मोहम्मदाबाद स्थित एक विद्यालय मे डीएलएड की छात्रा थी। खिमसेपुर गांव में वह अपने मकान में रहती थी, उसके साथ एक अन्य छात्रा भी रहती थी। छात्रा 2 सप्ताह पूर्व ही वहां से चली गई थी। रविवार को अंजली की मां भी उससे मिलने गई थी। सोमवार व मंगलवार को अंजली विद्यालय नहीं पहुंची तो विद्यालय के कर्मचारी अंजली को कमरे को देखने पहुंचा, तो वहां दरवाजा अंदर से बंद था काफी देर आवाज लगाने पर जवाब नहीं मिला। उसने इसकी जानकारी विद्यालय में दी।

विद्यालय प्रबंधक की सूचना पर अंजली के परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने के बाद आनन-फानन में शव लेकर चले गए। बताया कि अंजली व विद्यालय प्रबंधक के परिवार में रिश्तेदारी भी है। घटना के बाद विद्यालय में ताला बंद हो गया और सभी वहां से गायब हैं। प्रभारी कोतवाल शीलेश ने बताया कि बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें