फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आ रहे युवक से 35 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला तरा निवासी रामविलास का पुत्र शिशुपाल लोधी (25) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह 18 मार्च को कालिंदी ट्रेन पर फर्रुखाबाद आने के लिए बैठा था। 19 मार्च को वह शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर उतर गया।
विज्ञापन


उसके घर न पहुंचने पर परिवार के लोग उसकी खोज करने लगे। बुधवार को जनपद मैनपुरी के बेवर बस अड्डे के पास शिशुपाल बेहोशी अवस्था में पड़ा था। बेवर पुलिस उसको थाने ले गई और पूछताछ की। उसने नाम और पता बताया। पुलिस ने परिवार वालों को बुलाकर युवक सौंप दिया। परिवार के लोग उसको लेकर घर आए। उसने बताया कि जहरखुरानों ने उससे 35 हजार रुपये व अन्य समान लूट लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें