जहर खाने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर मृतक की पत्नी सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव घटियापुर निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार की शाहजहांपुर जिले के थाना अल्लाहगंज के गांव गौटिया निवासी रामप्रकाश की पुत्री आशादेवी के साथ चार साल पूर्व शादी हुई थी। पति पत्नी में विवाद होने पर करीब डेढ़ साल से मुकदमा चल रहा था। प्रदीप ने नौ मार्च को गांव में स्थित मंदिर के पास शाम के समय जहर खा लिया था। परिवार के लोगों ने उसको शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान दस मार्च को उसकी मौत हो गई थी। प्रदीप के पिता वीरेंद्र ने पुत्रवधू आशादेवी, उसके पिता रामप्रकाश, मां गंगाश्री, भाई लाल सिंह और शहर कोतवाली के मोहल्ला कादरीगेट निवासी धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि बहू और उसके माय
के वाले पुत्र पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाते थे। वह अक्सर पुत्र को परेशान करते थे और आत्महत्या करने के लिए उकसाते थे। इससे पुत्र ने जहर खाकर जान दे दी।