फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की दुकान से अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। पुलिस चौकी टिहरा के प्रभारी रमेश चंद बैंस ने पुलिस टीम के साथ ग्राम पंचायत सज्याओपिपलू के जोड़न गांव में सब्जी की दुकान से 23 बोतल अवैध शराब की बरामद की है। पुलिस को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि यह व्यक्ति सब्जी की दुकान की आड़ में शराब का अवैध धंधा कर रहा है। इस पर पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर 23 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने दुकानदार राजेश कुमार निवासी भेड़ी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने अवैध शराब बरामद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें