फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लोगों को गिरफ्तार कर 335 लीटर शराब बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद जिले में भी पुलिस व आबकारी विभाग जाग गया। शनिवार को पुलिस ने जनपद कई जगह छापेमारी की। इस दौरान पुलिस 16 लोगों को गिरफ्तार कर 335 लीटर शराब बरामद की।
विज्ञापन


कर्नलगंज चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार रात मोहल्ला नेकपुर कलां गिहार बस्ती में दबिश दी। यहां शराब बनी हुई मिली। पुलिस ने गिहार बस्ती निवासी विवेक, फिरोज, मोहित, नेकपुर कलां निवासी राजन कुमार, सागर और मैनपुरी के थाना कुरावली के मोहल्ला गिहार बस्ती निवासी अरुण को पकड़ लिया। इनके पास से 130 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया है। इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक अमित राज ने राजकुमार, दीपक कुमार निवासी रामलीला गड्ढा को 20-20 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया।

उधर, एसआई ज्ञानेश्वर कुमार ने विकास नगर निवासी राजू वर्मा को लकूला रोड से दस लीटर कच्ची शराब समेत पकड़ लिया। वहीं, शमसाबाद थाना क्षेत्र के नीबलपुर गांव के पास आबकारी इंस्पेक्टर शरद कुमार ने मुलायम सिंह और छविनाथ सिंह निवासी नीबलपुर को दस-दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार आबकारी निरीक्षक संजय गुप्ता व थाना प्रभारी निरक्षक प्रदीप सिंह ने महरूपुर गिहार बस्ती में छापेमारी कर छंगा पुत्र मान सिंह, सुमित पुत्र छोटे लाल, सुरेंद्र पुत्र कालीचरण व विजय पुत्र होरी लाल को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से 135 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं, राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार राजेपुर थाना पुलिस गांव कुइया निवासी सुरेश को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया।

100 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा
नवाबगंज। बवना चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर गांव दनियापुर हीरामन निवासी गौरीशंकर को उसके घर दबिश देकर पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से 100 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें