फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम से लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज के उद्योगपति के मुनीम से चार दिन पूर्व हुई तीन लाख की लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही लूट की घटना का रविवार को खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


जबकि दो माह पूर्व योजना बनाने वाला मास्टर माइंड दूसरा मुनीम पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो बाइकें, दो मोबाइल, एक सिम, दो लाख 26 हजार 800 रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद कर लिए।

पुलिस लाइन सभागार में रविवार को पुलिस अधीक्षक डा.अनिल मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि 27 मार्च की शाम कायमगंज के प्रमुख उद्योगपति पिक्को बाबू के मुनीम मुकेश श्रीवास्तव बैग में तीन लाख रुपये लेकर बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


कंपिल रोड तिराहे पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर रुपये भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। स्वाट टीम ने कायमगंज कोतवाली पुलिस के सहयोग से रविवार सुबह चार आरोपियों को रेलवे स्टेशन के निकट अमरूद के बाग से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पृथ्वी दरवाजा निवासी राजू बाथम, दत्तू नगला निवासी आस्कान फारुकी, गुलवाजनगर निवासी कर्मवीर जाटव गांव जिराऊ निवासी भूपेंद्र सिंह के कब्जे से दो लाख 26 हजार 800 रुपये, दो बाइकें, दो मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लूट की योजना दो माह पूर्व पृथ्वी दरवाजा निवासी राजेश बाथम ने तैयार की थी। राजेश बाथम पिक्को बाबू के प्रतिष्ठान में किराए पर लगी डीसीएम की देखरेख करता था।

उसने डीसीएम चालक भूपेंद्र के साथ लूट की योजना बनाई थी। घटना वाले दिन चालक भूपेंद्र की सूचना पर सभी आरोपी चिह्नित स्थान पर एकत्र हुए थे।

एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम की घोषणा की। वार्ता के दौरान एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ कायमगंज अखिलेश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुनीम से लूट में चार गिरफ्तार, नगदी बरामद

घटना में प्रयुक्त दो बाइकें व मोबाइल पुलिस के कब्जे में
दो माह पूर्व बनी थी योजना, मास्टरमाइंड पकड़ से दूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें