फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों की कवायद के बाद कोतवाली से सिपाही ही हट पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज के भाजपा विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ करने व भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट किए जाने के आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से भाजपा नेता एसपी से मिले। इसके बाद एसपी ने एक सिपाही को कोतवाली से हटा दिया है। मामले की जांच सीओ कायमगंज को सौंपी है।
विज्ञापन


कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज में भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक का जनसंपर्क कार्यालय है। 10 मई को वहां बालू भरी ट्रैक्टर ट्राली से जाम स्थिति बन गई थी। ट्रैक्टर-ट्राली को हटवाने को लेकर पुलिस कर्मी व भजपा के नेताओं से विवाद हो गया था।

इस पर भाजयुुमो जिला उपाध्यक्ष के भतीजे के साथ पुलिस कर्मी ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ हो गई थी। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद कोई कार्रवाई न होने से नाराज भाजपा नेता सांसद मुकेश राजपूत, विधयक नागेंद्र सिंह, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटिक, जिलाध्यक्ष भू देव राजपूत व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह एसपी से मिलने उनके आवास पर गए थे।

उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल मिश्रा ने बताया कि जिस सिपाही मुनेंद्र पर आरोप लगाया गया था, उस सिपाही को कोतवाली से हटा दिया गया है। बाकी पूरे प्रकरण की जांच सीओ कायमगंज को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में सिपाही हटा

सांसद, तीन विधायक व जिलाध्यक्ष गए थे कार्रवाई की मांग करने
तीन दिन पहले हुई घटना की जांच सीओ को सौंपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें