फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों की तलाश में भोगांव में दी दबिश, नहीं लगे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के फगुना अतनपुर गांव के पास शुक्रवार को दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूट ली थी। इस मामले में लुटेरों की तलाश में पुलिस ने मैनपुरी के भोगांव में रात को दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।
विज्ञापन


गांव निवासी अमित दुबे अपनी पत्नी नेहा के साथ शुक्रवार शाम करीब पांच बजे को बाइक से कुम्हौली स्थित अपनी बुआ के घर से वापस आ रहा था। फगुना अतनपुर के पास एक बाइक सवार दो बदमाशों ने टक्कर मार कर अमित को गिरा दिया और तमंचा लगाकर उससे दस हजार रुपये व मोबाइल, उसकी पत्नी नेहा से चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी और उसका पर्स लूट लिया।

बदमाश वहां से भागे तो उनकी बाइक की चेन टूट गई। इस पर बदमाशों ने अमित की बाइक में अपनी बाइक बांध ली और लेकर चले गए। अमित ने घर जाकर परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। अमित ने गांव के टिंकू के साथ लुटेरों का पीछा किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों बताया कि लुटेरे नीबकरोरी गांव में गए हैं। वहां नगला मोती निवासी कुलदीप की दुकान पर अमित को अपनी बाइक मिल गई थी। कुलदीप ने बताया कि लुटेरे चेन सही कराकर भटकुरी की ओर भाग गए। पुलिस घटना के बाद से छानबीन में जुट गई।

आशंका जताई गई कि बदमाश मैनपुरी जनपद के कस्बा भोगांव के हो सकते हैं। इस पर पुलिस ने रात को भोगांव में दबिश दी। लेकिन कोई शातिर पुलिस के हाथ नहीं आया। कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



लुटेरों की तलाश में भोगांव में दी दबिश

दिन दहाड़े दंपति से लूट का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें