फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने में प्रदूषण नियंत्रण टीम को बंद कर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कुंभ मेले को लेकर शहर के वस्त्र छपाई कारखानों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने तीसरे दिन शनिवार को भी छापेमारी की। अंगूरीबाग में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्यों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को भी कारखाने में बंद कर लिया। कारखाना मालिक के घर की महिलाओं और उसके पुत्र ने जमकर हंगामा किया। पुत्र ने आत्महत्या की धमकी दी। तमाम विरोध के बावजूद टीम ने कारखाने का जेनरेटर सील कर दिया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट रामअक्षयवर चौहान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता डॉ. अनिल माथुर टीम के साथ अंगूरीबाग स्थित राजेश साध उर्फ राजू के छपाई कारखाने में पहुंचे। टीम ने कारखाने में लगे जेनरेटर को सील करने का प्रयास किया तो महिलाएं हंगामा करने लगीं। टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस दौरान राजेश साध का पुत्र कपड़े उतारकर हंगामा करते हुए छत से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। तभी किसी ने कारखाने का गेट बाहर से बंद कर दिया। यह देख अफसरों के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और कारखाने का फाटक खोला। काफी देर तक हुए हंगामे से कारखाना के आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तमाम विरोध के बावजूद टीम ने राजेश साध के कारखाने का जेनरेटर सील कर दिया।

इसके अलावा टीम ने खतराना और सधवाड़ा स्थित छपाई कारखानों में भी छापेमारी की। टीम ने कई कारखानों के जेनरेटर व अन्य मशीनें सील कीं। वहीं, कई कारखानों के बिजली कनेक्शन भी काटे।
विज्ञापन


सहायक अभियंता डॉ. अनिल माथुर ने बताया कि राजेश साध व उनके घर की महिलाओं ने जेनरेटर सील करने पर हंगामा किया था। सिटी मजिस्ट्रेट रामअक्षयवर चौहान ने बताया कि राजेश साध के पुत्र और उनके घर की महिलाओं ने हंगामा किया था। वह जेनरेटर सील होने का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें