फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला वृद्घा का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में कमरे में सोने गई वृद्धा सुबह जंगले से रस्सी के फंदे से लटकी मिली। पुत्र ने मां को फांसी पर लटका देखकर उसे नीचे उतर लिया। घटना की जानकारी पर मायके से आए भाई ने मृतका के पति और पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया है। इसकी तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव ललौर निवासी दीनदयाल की पत्नी मायादेवी (60) शनिवार की रात कमरे में सोने गई थी। सुबह पुत्र कैलाश कमरे में गया तो मां कमरे के जंगले से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटकी थी।

पुत्र ने मां को फंदे से उतार कर नीचे लिटा दिया और शहर कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर खुर्द निवासी मामा छोटेलाल को जानकारी दी। शव देखकर परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। वृद्धा के भाई परिवार समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। भाई छोटेलाल ने बहन के पति और पुत्र पर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाई ने बताया कि चार दिन पूर्व पारिवारिक विवाद में बहन के साथ मारपीट की गई थी।

इसकी जानकारी बहन ने उसको दी थी। छोटेलाल ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। दरोगा रामरतन ने बताया कि छोटेलाल की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छोटे लाल ने बताया कि बहन के दो लड़का और तीन लड़की है।


फंदे पर लटकी मिली वृद्धा, हत्या का आरोप

भाई ने जीजी और भांजे के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें