फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के बल पर अजमतपुर में प्लाट पर कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अजमतपुर में विवादित प्लाट पर मंगलवार को असलहों के बल पर कब्जे का प्रयास करने पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष असलहा लेकर पहुंच गया और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गांव निवासी रवींद्र सिंह और गजेंद्र सिंह के बीच प्लाट पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। गुरुवार को गजेंद्र सिंह असलहे लेकर अपने साथियों के साथ प्लाट पर कब्जा करने के उद्देश्य से पहुंचे और निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। जानकारी मिलने पर रवींद्र सिंह और नाती निखिल ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। निखिल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस एक पक्ष से नीरज, धीरज और दूसरे पक्ष से गजेंद्र, बॉबी और यतेंद्र सिंह को पकड़कर थाने ले आई।

निखिल ने बताया कि उसके बाबा रवींद्र सिंह ने गजेंद्र आदि के खिलाफ संबंधित प्लाट को लेकर न्यायालय में मुकदमा दायर कर रखा है। इसके बावजूद यह लोग निर्माण कार्य कराने लगे और हमलावर हो गए। इस संबंध में एसओ वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें