फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में बैंड बचाने को लेकर चले ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा में बरात में बैंड बजाने से मना करने पर ग्रामीणों ने पथराव कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दुल्हन के जीजा समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को ही कोतवाली ले गई। समझौते के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा निवासी राजेंद्र कुमार जाटव की बेटी रवीना की शादी मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के गांव बघेला निवासी सहदेव पुत्र रामचंद्र से तय हुई थी। सोमवार को बरात में बैंड राजेंद्र के बड़े दामाद बेवर थाना क्षेत्र के करपिया निवासी राजवीर अपने गांव से लाए थे।


देर रात बरात दरवाजे पर पहुंची तभी बैंड मालिक मुकेश ने थके होने की बात कह बैंड बंद कर दिए। इस पर ग्रामीणों ने बैंड बजाने को कहा तो बैंड मालिक मुकेश नहीं माना। इसी बात से गुस्साए गांव वालों ने गाली गलौज कर बैंड से संबंधित एक मशीन तोड़ दी। विरोध करने पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चला दिए। इसमें मुकेश, राजवीर उनका बड़ा भाई सुखवीर व भतीजा पंकज घायल हो गया।
विज्ञापन



सूचना पर यूपी-100 मौके पर पहुंची तब तक भाग गए थे। पुलिस घायलों को कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया और शादी की रस्में पूरी कराईं। सुबह ग्राम प्रधान विजय पाल दिवाकर आदि थाने पहुंचे और समझौते की जानकारी दे कर पकड़े गए लोगों को छुड़वाया।
विज्ञापन



बैंड बजाने से मना करने पर चले ईंट पत्थर, चार घायल

दुल्हन के जीजा समेत चार लोग घायल, पुलिस घायलों को ही कोतवाली ले आई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें