फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन झुलसने में जेई व ठेकेदार सहित तीन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन के झुलसने के मामले में उसके भाई ने जेई व ठेकेदार सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बैंतिया निवासी विक्रमादित्य ने रविवार को खिमसेपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई विनोद यादव, एसएसओ ज्ञानेंद्र दिवाकर और ठेकेदार अनमोल दीक्षित पर एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई गोपाल बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन है।


23 मई को शाम को साढ़े छह बजे जेई के निर्देश पर सलेमपुर में ट्रांसफार्मर चढ़ाने के लिए शटडाउन लिया था। इसके बाद ज्ञानेंद्र दिवाकर से बात की थी। पांच-दस मिनट के बाद ही लाइन अचानक चालू कर दी गई थी। इससे गोपाल बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन



उसके अन्य साथियों ने उसे सीेएचसी में भर्ती करवाया। वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ दिन वहां से सैफई में मिनी पीजीआई में भर्ती रहा, अब दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



लाइनमैन झुलसने में जेई व ठेकेदार सहित तीन पर रिपोर्ट

23 मई को लाइन ठीक करते हुई थी घटना

दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें