फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फब्तियां कसने का विरोध करने पर ईंट-पत्थर चले, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव त्योरी में बच्चे का मुंडन कराकर ट्रैक्टर से जा रही महिलाओं को घेर कर मारपीट कर पथराव कर दिया गया।
विज्ञापन



इससे महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को दबोच लिया। महिलाओं ने जेवरात लूटने का आरोप लगाया है।


मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पखना निवासी हरपाल के चार माह के बेटे ऋषभ का शुक्रवार को मुंडन था। इसके लिए हरपाल परिवार व गांव की महिलाओं के साथ ट्रैक्टर ट्राली से नवाबगंज के गांव फतनपुर स्थित मंदिर पर शुक्रवार को आए थे।


वहां कुछ युवक महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे। इसका हरपाल की मां रेवती ने विरोध किया। इस पर एक युवक ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। इस पर महिलाओं ने युवकों के घेर लिया पर लोगों के कहने पर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन



सभी महिलाएं ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर शाम को वापस जाने लगीं। तभी गांव त्योरी के पास करीब 15 युवकों ने आगे बाइकें लगाकर ट्रैक्टर ट्राली रोक ली। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट और ईंट पत्थर चलाने लगे।


इसमें शिवपाल, राजू, संध्या, पूजा, रेवती, हरपाल, सोनम, मंजू, संगीता व सुधा घायल हो गईं। सूचना पर थाना फोर्स पहुंच गया। उसने त्योरी के चार युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन



महिलाओं ने जेवरात लूटने का आरोप भी लगाया है। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मारपीट का मामला था। लूट का आरोप गलत है।


फब्तियां कसने का विरोध करने पर ईंट-पत्थर चले, दस घायल

मुंडन संस्कार कराकर वापस जा रही थीं महिलाएं, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें