थाना क्षेत्र के नगला सेठ गांव निवासी ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साइकिल से ढाबे से सब्जी लेने जा रहा था। देर रात फैजबाग के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगला सेठ गांव निवासी सुरेश चंद्र फैजबाग में एक ढाबा पर काम करते हैं। उनका बेटा संजीव (30) मजदूरी करता था। रविवार शाम को वह काम कर के घर आया और खाना खा रहा था। सब्जी अच्छी नहीं लगने पर वह साइकिल से पिता के ढाबे पर सब्जी लेेने जा रहा था।
इसी दौरान फैजबाद स्थित पेट्रोल पंप के सामने किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसकी फोटो खींच कर व्हाट्सएप पर शेयर कर दी। फोटो खुड़ना के ग्रामीणों को मिलने पर उसकी शिनाख्त हुई।
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके घर में मां प्रेमा देवी, भाई प्रदीप, पत्नी सावित्री, बेटी मुस्कान (5) और बेटा हिमांशू (2) है। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत
फैजबाद स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा
पिता के ढाबे पर सब्जी लेने जा रहा था