फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में शिक्षक नेता और डाक्टर में हुआ झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैर में गांठ का आपरेशन की तैयारी करने के दौरान शिक्षक नेता जूता पहन कर ओटी में घुस गए। इसको लेकर शिक्षक नेता और डाक्टर में झगड़ा शुरू हो गया। शिक्षक नेता ने डाक्टर पर मरीज से आठ सौ रुपये मांगने और विरोध पर मरीज, उसके पिता समेत उनसे अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मरीज और शिक्षक नेता ने डाक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी रामशरण कुशवाहा की पुत्री उमादेवी के पैर में गांठ थी। इसकी दवा लेने रामशरन पुत्री को लेकर मंगलवार को लोहिया अस्पताल पहुंचे। डा. गौरव मिश्रा ने आपरेशन की बात कही। महिला को ओटी में लेकर गए। आरोप है कि मरीज के पिता से आठ सौ रुपये मांगे गए।


उसने शिक्षक नेता प्रधानाचार्य अनिल सिंह को लोहिया अस्पताल बुला लिया। आरोप है कि अनिल जूते पहनकर ओटी में घुस गए। इससे डा. मिश्रा नाराज होने लगे। धक्का मुक्की की नौबत देखकर वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने दोनों लोगों को अलग किया।
विज्ञापन



शिक्षक नेता अनिल सिंह ने डा. गौरव मिश्रा व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि रामशरण की पुत्री के उपचार को डा. गौरव ने आठ सौ रुपये मांगे। इस संबंध में जब पूछताछ की तो वह गाली देने लगे।


अन्य कर्मचारियों को बुलाकर डाक्टर उन पर हमलावर हो गए। सीएमएस के कमरे में उनको, पीड़ित महिला और उसके पिता को बंद कर लिया। इसकी जानकारी पर अस्पताल में अन्य शिक्षक पहुंच गए। उन्होंने उनको मुक्त कराया।


पीड़िता ने भी डाक्टर के खिलाफ तहरीर देकर दवा बाहर से मंगाने और आपरेशन के लिए आठ सौ रुपये मांगने का आरोप लगाया। डा. मिश्रा ने बताया कि उन्होंने जो सरकारी फीस होती है वह मरीज से जमा करने को कहा था। ओटी कक्ष में शिक्षक नेता अनिल सिंह जूता पहन कर घुस आए थे। ऐसा करने से मना करने पर वह अभद्र व्यवहार करने लगे। बंद करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन



लोहिया अस्पताल में शिक्षक नेता और डाक्टर में हुआ झगड़ा

ओटी में जूते पहन कर घुसने का मामला और रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें