फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ में फोटो खिंचाने को लेकर हुई धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद फोटो खिंचाने वालों की एआरटीओ कार्यालय में भीड़ उमड़ी। फोटो खिंचाने को लेकर आवेदकों में काउंटर के पास धक्कामुक्की हुई। इससे लिपिक ने काम बंद कर दिया। एआरटीओ ने आवेदकों को समझाकर शांत किया और फोटो खींचने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन



ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को ऑनलाइन आवेदन होता है। इससे मिलने वाली तारीख तक एआरटीओ कार्यालय में पहुंच कर आवेदक को फोटो खिंचानी होती है, ताकि ऑनलाइन मिली तारीख पर टेस्ट के बाद लाइसेंस जारी हो सके।


एआरटीओ का दफ्तर बदलने से ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो खींचे जाने समेत अन्य विभागीय काम प्रभावित हुआ। अब नए कार्यालय में काम शुरू होने पर आवेदकों की भीड़ उमड़ने लगी है। बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में करीब 50 से 60 लोग ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन करने वाले आवेदक फोटो खिंचाने आए।
विज्ञापन



इंटरनेट धीमा होने से फोटो धीरे-धीरे खींची जा रही थी। इससे लाइन में लगे आवेदक गर्मी से बेहाल होने लगे। कुछ लोग लाइन तोड़कर फोटो खिंचाने आगे पहुंच गए। इसको लेकर लाइन में लगे अन्य आवेदकों ने विरोध कर दिया। इसको लेकर आवेदकों में धक्कामुक्की शुरू हो गई।


यह देखकर फोटो खींच रहे लिपिक ने काम बंद कर दिया। आवेदकों ने लिपिक को खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी। शोर होने पर एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद हसीब काउंटर पर आए और आवेदकों को समझाकर शांत कराया। लिपिक को फोटो खींचने के निर्देश दिए।


तब फोटो खींचे जाने काम शुरू हो सका। एआरटीओ मोहम्मद हसीब ने बताया कि दफ्तर बदलने से काम प्रभावित हुआ है। इंटरनेट की समस्या है। जल्द टॉवर लगवाया जाएगा। इससे इंटरनेट की समस्या समाप्त हो जाएगी और काम भी तेजी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



आरटीओ में फोटो खिंचाने को लेकर हुई धक्कामुक्की

दफ्तर बदलने से लाइसेंस बनने का काम हुआ लंबित

एआरटीओ ने आवेदकों को समझाकर किया शांत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें