फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुंबई में पैरामेडिकल का कोर्स कर रहे छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन शव घर ले आए। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव खिनमिनी निवासी विनय पाल (23) पुत्र लालमन पाल मुंबई स्थित पैरामेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रहा था। तीन दिन पूर्व विनय पाल संदिग्ध हालात में छत से गिर पड़ा था। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। विनय के दोस्त अब्दुल ने विनय के चचेरे भाई कुलदीप को इसकी सूचना दी। इस पर परिवार के लोग यहां से मुंबई के लिए रवाना हो गए। बुधवार को परिवार के लोग उसके शव को गांव ले आए।

शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां सरिता देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। विनय पाल अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई विपिन और छोटा भाई विजय है। पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या की गई है। उसके बेटे को कुछ समय से वहां प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने बताया कि इसकी रिपोर्ट आनलाइन दर्ज कराई जाएगी। परिजनों ने बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें