फर्रुखाबाद। चांदी व्यापारी का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस का सहयोग न मिलने पर परिजनों ने रविवार को गोताखोरों को काली नदी में उतारा। हालांकि वहां भी कुछ नहीं मिला। इसको लेकर परिवार के लोग परेशान हैं।
शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाब न्यामत पूर्व रेलवे रोड चौकी के सामने रहने वाले चांदी व्यापारी रवि मलिक शुक्रवार दोपहर बाइक से गुरसहायगंज पेमेंट लेने के लिए गए थे। मोबाइल स्विच ऑफ है। गुरसहायगंज की काली नदी पुल के पास बाइक मिली थी। अभी तक उसका कोई पता नहीं चला। रवि के भाई राहुल ने बताया कि घटना के बाद से भाई की खोजबीन कर रहे हैं। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस के सहयोग न करने पर रविवार को उन लोगों ने गोताखोरों को बुला कर काली नदी में खोजबीन की। राहुल ने बताया कि भाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। गुरसहायगंज पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। रवि के न मिलने से परिजन परेशान हैं।