फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार व चालक पर गाली गलौज व छेड़छाड़ का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निसाई में तहसीलदार सदर व चालक से मारपीट के मामले में शुक्रवार को कई महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने तहसीलदार और उनके चालक पर ट्रक चालकों से गालीगलौज करने और एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। किसी कारणवश महिलाएं जिलाधिकारी से बिना मिले लौट गईं।
विज्ञापन



गुरुवार को तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार सिंह मोहम्मदाबाद सकवाई गए थे। लौटते समय निसाई गांव के पास एक ढाबे पर दो ओवरलोड ट्रक मोरंग भरे खड़े थे। तहसीलदार ने चालक राकेश को पूछतांछ करने भेजा। इस पर ढाबा मालिक व अन्य लोगों ने राकेश से मारपीट कर उस पर पिस्टल तान दी थी। तहसीलदार पहुंचे तो वे लोग धमकी देकर भाग गए। चालक की तहरीर पर गुरुवार को दो नामजद व 10 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में गांव की महिलाएं रीना जाटव के नेतृत्व में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंची।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह ढाबे के पास पानी भर रहीं थी। इसी दौरान तहसीलदार व उनका चालक वहां पहुंचे व ट्रक चालकों से गालीगलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो उन लोगों ने मारपीट की। एक महिला ने तहसीलदार और उनके चालक पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। हालांकि महिलाएं किसी कारणवश जिलाधिकारी से मिले बिना ही वापस चली गईं। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ का आरोप झूठा है। जिलाधिकारी इसकी जांच करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कलक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं, डीएम से बिना मिले वापस लौटीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें