फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले के अभिलेखों से सिपाही बनने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साले के शैक्षिक अभिलेखों से सिपाही बनने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सीओ मोहम्मदाबाद ने जुलाई 2018 में फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला श्योगनपुर निवासी नितेंद्र यादव पुत्र प्रेम सिंह भर्ती हो गया था। ट्रेनिंग में जाने से पहले उसके खिलाफ किसी ने शिकायत शासन को भेज दी। शासन से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ को जांच के आदेश आए। तत्कालीन एसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद को जांच सौंपी थी।

सीओ मोहम्मदाबाद ने जांच में पाया कि नितेंद्र यादव ने अपने साले रजनीश यादव निवासी मेरापुर के शैक्षिक अभिलेख नौकरी पाने के लिए लगाए हैं। सीओ मोहम्मदाबाद ने 13 जुलाई 2018 को फतेहगढ़ कोतवाली में नितेंद्र यादव के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना याकूतगंज चौकी प्रभारी सीएल दिवाकर को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात चौकी प्रभारी सीएल दिवाकर ने घर से नितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

वर्ष 2015 में फतेहगढ़ में हुई भर्ती में पाई थी नौकरी
शिकायत पर सीओ मोहम्मदाबाद ने पकड़ा था फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें