फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पिलखना में रविवार दोपहर बाद विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों के पहुंचने से पूर्व ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



गांव पिलखना निवासी सुग्रीव की पत्नी नेहा (23) का शव दोपहर बाद कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टा से लटका मिला। गांव वालों की सूचना पर मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सिठऊपुर निवासी नेहा के पिता मलिखान सिंह मौके पर पहुंचे। ससुरालीजन घर पर नहीं मिले।


कमरे में बेटी नेहा का शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारा। मलिखान सिंह ने थाने में तहरीर दी कि उन्होंने चार वर्ष पूर्व अपनी बेटी नेहा की शादी जयसिंह के पुत्र सुग्रीव के साथ की थी।
विज्ञापन



शादी के बाद दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ आएदिन मारपीट भी करते थे। कई बार पंचायत के बावजूद वह लोग उसे प्रताड़ित करते रहे।


शनिवार को नेहा ने फोन कर उन्हें जानकारी दी कि दहेज की मांग को लेकर उसे जान से मारने धमकी दी जा रही है। इसी के चलते दामाद सुग्रीव, उसके पिता व मां ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन



विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

शव छोड़ ससुरालीजन घर से भागे

तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें