बीजपुर। रजमिलान गांव के टोला बिछयारी निवासी एक महिला ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर शनिवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। ग्राम सभा रजमिलान के टोला बिछयारी निवासी (28) वर्षीय कुंवर देवी पत्नी गुलपत का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से क्षुब्ध कुंवर देवी ने खेत में छिड़कने वाली दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे रिहंद के धवंतरि चिकित्सालय ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए दुद्धी सामुदायिक केंद्र भेजवाया गया।