फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकलवाया गया महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। संदिग्ध हालात में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने घर में दफनाए गए शव को एसडीएम सदर के आदेश पर कब्र खुदवा कर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता ने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला तकिया नशरत शाह निवासी मोइनुद्दीन की बेटी फरीन ने पड़ोसी मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली निवासी आसिफ के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आसिफ मूल रूप से नवाबगंज थाना के गांव राजारामपुर मेई का रहने वाला है। शादी के कुछ समय बाद आसिफ अपने गांव चला गया था। शुक्रवार को फरीन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी जानकारी पर महिला के मायके वालों ने सूचना मऊदरवाजा थाना पुलिस को दी। पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को दफना दिया गया। इस पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को पति आसिफ खां, उसके भाई आरिफ और मां सलमा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके बाद मऊदरवाजा प्रभारी दधिबल तिवारी ने एसडीएम सदर से कब्र खुदवाने की अनुमति मांगी। एसडीएम के आदेश पर सीओ सिटी रामलखन सरोज, थाना प्रभारी दधिबल तिवारी, नायब तहसीलदार पवन गुप्ता, बजरिया चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह फोर्स के साथ राजारामपुर मेई पहुंचे। यहां पर आसिफ के परिवार सेे कोई नहीं था। घर के पीछे फरीन का शव दफन था। पुलिस ने कब्र खुदवाकर आधा घंटे में शव को बाहर निकाल लिया। थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें