फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में खाना खाते समय दो पक्षों में मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी। मामले में एक पक्ष ने रंगदारी मांगने का आरोप लगा दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फतेहगढ़ कोतवाली के इमामबाड़ा तलैया लेन निवासी इमरान खान मंगलवार रात करीब नौ बजे रेस्टोरेंट पर दोस्त के साथ गए थे। वहां दीन दयाल बाग निवासी आनंद भदौरिया अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। आनंद का किसी बात पर इमरान से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो लगी। रेस्टोरेंट में रखे कुर्सी मेज तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने तीन युवकों को कोतवाली ले आई। इमरान खान ने कोतवाली पहुंच कर आनंद भदौरिया, आवास विकास कालोनी निवासी शालू, वैभव, अमर गुप्ता व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें रंगदारी में दो हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। रुपये न देने पर मारपीट और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने की बात कही। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें