फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में पानी पीने गए युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। हैंडपंप के सबमर्सिबल से पानी पीने गए जरदोजी कारीगर को करंट लग गया। लोहिया अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर चले गए।

मऊदरवाजा थाना के हाथीपुर गांव निवासी नौशाद (18) बुधवार की शाम गांव में ही लगे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए गया था। इस दौरान उसे करंट लगा और वह गिर पड़ा। परिवार के लोग नौशाद को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां डॉ. नीरज यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि सरकारी हैंडपंप है। उसमें कुछ लोगाें ने सबमर्सिबल लगा रखा है। पानी पीने के दौरान उसमें करंट आ गया। जिससे उसके बेटे की मौत हो गई। परिवार वालों का कहना था कि बुधवार की रात वह जयपुर काम के सिलसिले में जाने वाला था। मां मुन्नी बेगम का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें