फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जीप हटाने को लेकर वकील और होमगार्ड में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाइक से घर जाते समय गली के बाहर खड़ी पुलिस की जीप हटाने को लेकर वकील और होमगार्ड में विवाद हो गया। इससे नाराज वकील ने रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर होमगार्ड के खिलाफ एनसीआर दर्ज करने की कोतवाल से मांग की। इसको लेकर कोतवाल और वकीलों में नोकझोंक हो गई। वकील ने होमगार्ड के खिलाफ तहरीर दी है।

शहर के मोहल्ला गंगा नगर कालोनी निवासी वकील आनंद अग्निहोत्री रविवार की रात करीब 9.00 बजे बाइक से घर जा रहे थे। घर जाने वाले रास्ते की गली के बाहर पुलिस की जीप खड़ी थी। जिस पर होमगार्ड रामनिवास मिश्रा बैठा हुआ था अन्य पुलिस कर्मी नहीं थे। वकील ने होमगार्ड से जीप हटाने को कहा, उसने जीप नहीं हटाई। इसको लेकर वकील और होमगार्ड में विवाद होने लगा। स्थानीय लोगों ने विवाद को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह वकील आनंद अग्निहोत्री अन्य वकीलों के साथ कोतवाली पहुंचे और कोतवाल संजीव राठौर से मौखिक शिकायत पर होमगार्ड के खिलाफ एनसीआर दर्ज करने की मांग की। कोतवाल ने लिखित में तहरीर देने की बात कही, इसको लेकर वकील और कोतवाल में नोकझोंक होने लगी। वकील ने होमगार्ड के खिलाफ लिखित में तहरीर दी। इसमें अभद्रता करने का आरोप लगाया है। कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें