फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में स्टेट बैंक शाखा सधवाड़ा के प्रबंधक के घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच की। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी ब्लाक पांच में रहने वाले उमेश गुप्ता स्टेट बैंक शाखा सधवाड़ा में प्रबंधक हैं। उनके घर की दीवार से सटे ही उनके भाई बैंक कर्मी मुकेश गुप्ता का मकान है। उमेश गुप्ता के बेटे शुभांकर का एडमिशन सीए में दिल्ली में होना है। इस वजह से उमेश गुप्ता शनिवार रात करीब 8 बजे मुख्यगेट पर ताला डालकर पत्नी सुमन गुप्ता और बेटे शुभांकर को कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाने के लिए रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद गए थे। इसी दौरान चोर दीवार फांदकर उमेश गुप्ता के घर में घुस गए। कमरों में लगे गेटों का ताला तोड़ दिया। चोरों ने अलमारी और उसके लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवर चोरी कर लिए। स्टेशन से रात 10 बजे उमेश घर पहुंचे और मुख्यगेट खोलकर अंदर गए तो कमरों के ताले टूटे देख दंग रह गए।

उन्होंने मामले की जानकारी पड़ोस में रह रहे भाई मुकेश गुप्ता के साथ यूपी 100 पुलिस को दी। शहर कोतवाल राजेश पाठक, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। छानबीन करने पर कुछ हाथ नहीं आया। उमेश गुप्ता ने बताया कि चोर ढाई लाख रुपये, दो सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी, सात जोड़ी टॉप्स व कुंडल, एक सोने का मंगलसूत्र, 10 जोड़ी पायलें और 10 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब छह लाख रुपये की चोरी हुई है। शहर कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें