फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किसान पटियाली में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। चीनी मिल में गन्ना देकर ट्रैक्टर से घर जा रहा युवा किसान सोमवार को लापता हो गया। उसकी ट्रैक्टर-ट्राली व मफलर, टोपा नहर किनारे मिला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सर्विलांस से उसकी लोकेशन निकाली तो पता लगा वह पटियाली में है। बाद में युवक का परिजनों के पास फोन भी आ गया।
विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी बसंतलाल का 20 वर्षीय पुत्र अश्वनी सोमवार शाम को पिता के साथ चीनी मिल में गन्ना डालने गया था। मिल में तौल देर से होने से पिता घर चले गए। रात करीब साढ़े नौ बजे गन्ना तौल हुई। परिजनों ने बताया उसी समय गांव के एक किसान ने अश्वनी को फोन किया तो उसने 20 मिनट में आने की बात कही, लेकिन अश्वनी सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

परिजनों को कायमगंज क्षेत्र के गांव नरैनामऊ के पास रेलवे लाइन किनारे आम के बाग के पास ट्रैक्टर खड़ा मिला। कुछ दूरी पर नहर किनारे उसका मफलर व टोपा पड़ा था। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई। सूचना पर इंस्पेक्टर जसवंत सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने चीनी मिल गन्ना यार्ड में लगे सीसी टीवी कैमरों को खंगाला। इसमें अश्वनी कुछ अज्ञात लोगों से बात करते दिखाई दिया तो परिजनों की धड़कन बढ़ गई। पिता ने उसके अपहरण होने की कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस शुरू से ही घटना को संदिग्ध मान रही थी। अश्वनी का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। पुलिस ने उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगवाया तो पता लगा युवक की लोकेशन जनपद कासगंज के पटियाली क्षेत्र में है। शाम चार बजे परिजनों के पास युवक का फोन भी आ गया। परिजनों ने राहत की सांस ली और युवक को लाने के लिए घर से रवाना हो गए। युवक की 10 दिन पहले ही शादी तय हुई है। वह इकलौता पुत्र है। वह अचानक कैसे लापता हो गया इसका जवाब उसके घर आने के बाद ही पता चलेगा। इंस्पेक्टर ने बताया युवक को घर लाने के लिये परिजन गए हैं। वह कैसे गायब हुआ उसके आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें