फर्रुखाबाद। धार्मिकस्थल की मूर्ति खंडित करते देख स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तनाव देख धार्मिकस्थल के आसपास पुलिस तैनात किया गया है।
शहर के पक्कापुल के पास धार्मिकस्थल है। शुक्रवार को यहां हवन पूजन हो रहा था।
धार्मिक स्थल के दूसरे ओर एक कमरा बना है। शुक्रवार की सुबह एक युवक कमरे में गया और दरवाजा बंद करने के बाद मूर्ति को खंडित करने लगा। यह देखकर धार्मिक स्थल पर मौजूद आशीष वर्मा, बंटी, कृष्णमुरारी दीक्षित, शिवम समेत अन्य लोगों ने दरवाजा खोल कर युवक को पकड़ लिया।
भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। धार्मिक स्थल पर मूर्ति खंडित होने की सूचना पुलिस को मिली तो कोतवाल अनूप निगम और चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह मौके पर पहुंचे। भीड़ ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। तभी हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा समर्थकों के साथ आ गए। उनकी कोतवाल से पिकेट पुलिस को लेकर नोकझोंकहो गई।
तनाव को देखते हुए वहां पर कोतवाल ने फोर्स को तैनात कर दी है। पुलिस पकड़े गए युवक को कोतवाली लेकर आई। पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी जितेंद कठेरिया बताया है। मोहल्ले के युवक गौरव ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
वही पुलिस युवक को दिमागी रूप से कमजोर बता बता रही है। उधर, कोतवाल का कहना मोहल्ले वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शनिवार को आरोपी का चालान किया जाएगा।
-आरोपी को पुलिस के हवाले किया, तनाव देख फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो